इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं पुरुषोत्तम तिवारी के अनुमोदन उपरांत इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमकार प्रसाद बिल्थरिया के द्वारा जबलपुर शहर युवा महामंत्री जबलपुर पद पर शिवांक साहू, जगदीश अरोरा को अध्यक्ष गिरीराज कशोर कपूर वार्ड, सुरेश कुमार झारिया को अध्यक्ष दादा ठनठनपाल वार्ड, विनय परवार को जबलपुर (ग्रामीण) का अध्यक्ष सालीवाड़ा (बरेला) को मनोनीत किया गया। सभी को नियुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया, जिला महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, जिला शहर युवा अध्यक्ष कार्तिक पांडे उपस्थित थे।
