IPAP का प्रथम राष्ट्री य अधिवेशन जबलपुर में संपन्न।

IPAP का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन जबलपुर में संपन्न।

IPAP का प्रथम राष्ट्री य अधिवेशन जबलपुर में संपन्न।

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी संपूर्ण भारत में नमस्ते भारत अभियान को संचालित करेगी।

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन क्रांतिकारियों की भूमि संस्कारधानी जबलपुर के  त्रिपुरी में संपन्न हुआ। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के इस अधिवेशन में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर विचार किया गया। अधिवेशन में यह तय किया गया कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी  आने वाले 5 सालों में पूरे भारत में नमस्कार भारत नाम का अभियान संचालित करेगी। इस अभियान के तहत इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात करेंगे। यदि नागरिक सुखी संपन्न है तो उन्हें बधाई देंगे। नमस्ते भारत के अंतर्गत नागरिकों को यदि कोई समस्या या परेशानी में पाया जाता है तो उन समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी के द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि यह अभियान हमने इसलिए आरंभ किया है क्योंकि हम संपूर्ण भारत के नागरिकों से संपर्क करना चाहते हैं।
भारत के नागरिकों से हम उनकी मूलभूत समस्याएं जानना चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि कौन सी समस्याएं उनके विकास में बाधक बन रही हैं। ये समस्याएं राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक या व्यक्तिगत कुछ भी हो सकती हैं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी उनके सभी सांसारिक समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करेगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में यह प्रस्ताीव भी पारित किया गया कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी 28, 29, 30, 31 के चुनाव पर केंद्रित होकर काम कर रही है। 
हम आने वाले इन वर्षों में जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत के साथ जनता की सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जिन राज्यों में साल 2023 में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं वहां पर अगला विधानसभा चुनाव 2028 में होगा और अगला लोकसभा चुनाव 2029 में और जहां पर 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां के अगले विधानसभा चुनाव 2030 में होंगे और जिन राज्य में 2026 में चुनाव में वहां के विधानसभा चुनाव 2031 में होंगे। हमारी योजनाएं इन्हीं चुनाव पर केंद्रित रहेंगी। हमने एक राजनीतिक प्रस्ताव पास कर इस। बात की निंदा की है कि भारत में व्यक्तिवाद की कोई जगह नहीं है।
आज देश में व्यक्तित्व वाद का नारा गुंजायमान हो रहा है। एक व्यक्ति की गारंटी पर पूरे देश को चलाने की बात हो रही है। ये भारत के लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। एक पार्टी की गारंटी तो मानी जा सकती है पर एक व्यक्ति की गारंटी उचित नहीं है। ये लोकतंत्र और देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकता है।
हम भारत के संविधान में भी संशोधन करने की बात इस अधिवेशन में रखना चाहते हैं । हम चाहते हैं कि भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक व्यक्ति केवल एक बार ही राष्ट्रपति बने। प्रधानमंत्री के पद पर एक व्यक्ति केवल दो बार ही प्रधानमंत्री बन सके। सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री इन पदों पर एक व्यक्ति केवल दो बार ही आसीन हो सके। इससे दूसरे लोगों को भी राजनीतिक रूप से सक्रिय होने का मौका मिलेगा और वह भी इन पदों पर बैठ सकेंगे।
देश की 80 करोड़ जनता को हम अगले 5 वर्षों तक दोनों वक्त का राशन मुफ्त देंगे। इसका मतलब है कि हमारे देश की 80 करोड़ जनता समर्थ्यहीन है, जो अपने श्रम से दो वक्त का भोजन भी नहीं जुटा पा रही। इन 80 करोड लोगों के लिए कोई योजना नहीं है कि वह कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे ? क्या जीवन भर वह सरकारी सहायता पर ही अपना जीवनयापन करते रहेंगे ? क्या यह 80 करोड लोग अपने जीवन में केवल दो समय का भोजन ही चाहते हैं ? उनका अपना कोई भविष्य नहीं है, उनके बच्चों का कोई भविष्य नहीं है ? क्या वो अपने बच्चों को एक अच्छा भविष्य देने की कल्पना नहीं करते ?  उनके लिए दो वक्त का भोजन ही जीवन है ? लेकिन दो वक्त का भोजन बनाने के लिए भी राशन के अलावा कई चीजों की जरूरत पड़ती है, इन जरूरतों को वह कैसे पूरा करेंगे। यह ज़रूरतें क्या सरकार उपलब्ध करा रही है ? नहीं, सरकार केवल राशन बांट रही है और इसे अपनी उपलब्धि बता कर अपना प्रचार किए जा रही है। इसके अलावा उन 80 करोड़ लोगों की किसी भी जरुरत से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह नहीं सोचा कि यही 80 करोड़ लोग अपना राशन पकायेंगे कैसे ? उसके लिए गैस की भी आवश्यकता होती है। गरीबी और बेरोजगारी से झुलस रहे लोग अपने लिए गैस सिलेंडर भी नहीं खरीद पाते।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी वह पहली पार्टी है जिसने देश भर में मेडिकल माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है डॉक्टर मेडिकल कॉरपोरेट और दवा बेचने वालों को पहली बार इंडियन पीपल्सर अधिकार पार्टी ने ही मेडिकल माफिया की संज्ञा दी है। केवल मध्य प्रदेश का ही उदाहरण दें तो यहां पर कई अस्पताल ऐसे हैं जो बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए अवैध रूप से चल रहे हैं। अभी 2 साल पहले ही जबलपुर में एक अस्पताल में अग्निकांड हुआ था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी उसके बाद से ही लोगों की निगाहें अस्पतालों पर टिकी हुई है। जो अस्पताल अवैध भवनों में चल रहे हैं जिन अस्पतालों का निर्माण और सुरक्षा में कोई मापदंड नहीं है जिनके पास वैध डॉक्टर नहीं है उन सभी अस्पतालों को बंद करने का बीड़ा हमने उठाया है। 
इंडियन पीपुल्सं अधिकार पार्टी के संस्था पक व राष्ट्रीरय अध्यीक्ष पं पुरुषोत्तम तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि‍- स्कूल कॉलेज की बात करें तो आज बच्चों की शिक्षा बहुत महंगी हो चुकी है। प्राइवेट स्कूल कॉलेज के संचालक शिक्षा माफिया के रूप में काम कर रहे हैं। जिन सरकारी किताबों को स्कूल ने मान्यता दी है उन किताबों को वह अपने स्कूल में पढ़ाते ही नहीं है बल्कि उसकी जगह डुप्लीकेट किताबें स्कूल में पढ़ाई जा रही हैं।
कोरोना काल के बाद इन स्कूलों ने अपनी फीस 50 फ़ीसदी तक बढ़ा दी है अभी हाल ही में जबलपुर का उदाहरण आपके सामने है यहां पर अभिभावकों से 240 करोड़ रुपए से ज्यादा फीस वसूल ली गई । इस प्रकार शिक्षा माफिया के खिलाफ भी हमें आज एकजुट होने की जरूरत है। जब कोई बच्चा स्कूल में दाखिला लेता है तो बच्चेज के लिए कॉपी, किताब, यूनिफॉर्म और जूते स्कूल द्वारा तय की गई दुकानों से ही खरीदनें के लिए अभिभावक पर दबाव बनाया जाता है और यह सभी लोग एक माफिया के रूप में अभिभावकों को लूटने का काम करते हैं। चूंकि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते है इसलिए वह इन शिक्षा माफियाओं के चंगुल में फंस जातें है। इन शिक्षा माफियाओं के खिलाफ भी हम लगातार अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
इंडियन पीपुल्सद अधिकार  पार्टी के प्रथम राष्ट्री य अधिवेशन का शुभारंभ इंडियन पीपुल्सा अधिकार पार्टी के संस्थाधपक व राष्ट्री य अध्यरक्ष पं पुरुषोत्तम तिवारी, पार्टी की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना तिवारी,  मध्य प्रदेश अध्यक्ष व स्वागताध्यक्ष एडवोकेट श्री पन्ना्लाल त्रिपाठी, मध्य प्रदेश अधिवक्ता परिषद् के उपाध्यक्ष श्री आर के सिंह सैनी, राजस्थान के महामंत्री श्री सतेन्द्र् व्यास, महाराष्ट्र से पधारे श्री सुरेश रामदास जोगदंड, श्री बाबा साहिब मस्के, श्री किशोर लक्ष्मण राव गोवा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष व स्वागताध्यक्ष एडवोकेट श्री पन्नालाल त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन किया।  इसके पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं पुरुषोत्तम तिवारी के द्वारा सभागणों को उद्बोधन दिया गया।  मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लीलाधर झारिया द्वारा आभार उद्बोधन के साथ कार्यक्रम के प्रथम सत्र का समापन हुआ। 
कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा ने किया। दोपहर के भोजन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय व अन्य जिलों, प्रदेशों से आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिचर्चा की। कटनी जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध बजाज के नेतृत्व में शाम को 4 बजे पत्रकारवार्ता का अयोजन किया गया। 
 
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन के इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियो के अतिरिक्त झारखंड से जितेंद्र कुमार सिंह, जबलपुर जिलाध्यक्ष ओमकार प्रसाद बिल्थरिया, जबलपुर महामंत्री बलराम श्रीवास्तव, जबलपुर संगठन मंत्री राहुल वर्मा , जबलपुर युवाध्यक्ष कार्तिक पाण्डेय, जबलपुर युवा उपाध्यक्ष शिवांक साहू, सिवनी जिलाध्यक्ष संत कुमार रजक, कटनी के वरिष्ठ  पत्रकार अनंत गुप्ता(अंतु), पार्टी के मीडिया प्रभारी अरविंद खरे, जगदीश अरोरा, अमित पाण्डेय, मध्य प्रदेश सचिव राजकुमार बख्शी, मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फूलचंद पटेल, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ  के उपाध्यक्ष गोविंद पटेल, मध्य प्रदेश सिंधी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार दासवानी, कटनी से राम नरेश तिवारी, जबलपुर जिलाध्यक्ष ग्रामीण मनोहर लाल झारिया, जबलपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, कटनी युवा जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, कटनी युवा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस पटेल, कटनी से पत्रकार अजय शांडिल्य, अरविंद जायसवाल, सरपंच संगीता बाई, पंच आशा भूमिया, मनोज साहू, श्री राम चक्रवर्ती, राजेश सिंह ठाकुर, शाजापुर जिलाध्यक्ष ललित पाटीदार, गुना जिला अध्यक्ष गंगाराम, ग्वालियर से धीरज बंजारे , वहीद रहमान कुरैशी, पत्रकार अंशुल बहरे, अनुराग खरे, प्रमोद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, जगदीश अरोरा, रत्ना सामंता, एडवोकेट वंदना दुबे, कौशल गुप्ता, राम जी अग्रवाल, संजय सागर, योगेंद्र तिवारी, अनिल खरे, राजन दुबे, कमलेश तिवारी, सी पी गौतम के साथ पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
 
दिनांक   एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी
02/06/2024   मध्यप्रदेश अध्यक्ष व स्वागताध्यक्ष
          इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी