जबलपुर, संस्कारधानी के गोल बाजार में 3 नवंबर 2023 को एक नए बैंक आर बी एल की नवीन शाखा का शुभारंभ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी के कर कमलों से संपन्न हुआ। आर बी एल बैंक 80 वर्षों से अनेक प्रदेशों में अपनी सेवाएं नागरिकों को प्रदान कर रहा है। जबलपुर में भी इस नवीन शाखा के खुल जाने से नागरिकों को बैंकिंग क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर आर बी एल बैंक की ओर से विवेक अग्रवाल क्लस्टर हेड व मैनेजर विनीत बिल्थरिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। उदघाटन समारोह में ओ पी बिल्थरिया, लीलाधर झारिया, अनुपम पांडे, पंकज नेमा, रीना सिंह, प्रीति शुक्ला, कार्तिक पांडे, शिवांक साहू, रजत साहू, निशांत, अनुराग खरे व अरविंद खरे आदि उपस्थित थे।
