
विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। दूसरे चरण के चुनाव के लिये मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन करते समय एड. पन्ना लाल त्रिपाठी के साथ इण्डियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव एड. राजकुमार बक्शी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग फूलचंद पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद पटेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामनरेश तिवारी, कटनी जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध बजाज, कटनी जिला उपाध्यक्ष सुभाष मालाकार, एड. प्रियांश त्रिपाठी, एड. अक्षय बजाज, अंतु गुप्ता, वैद्य सुरेन्द्र विश्वकर्मा एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


