इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी

आज के बदलते दौर में तमाम बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ सत्ता की लालसा में जनता से झूठे वादे करके अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुईं हैं, लेकिन इन सब के बीच आम जनता हर तरफ से दोहरी मार झेल रही है, चाहे वो महँगाई हो या बेरोजगारी की मार, इसका मुख्य कारण ये है कि तमाम राजनीतिक पार्टियाँ सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगों और उद्योगपतियों की ओर ही ध्यान देती हैं। मध्यम वर्ग और गरीब जनता को इसका कोई लाभ नहीं पहुँच पाता। फिर चाहे वो प्राइवेट जॉब, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, मेकैनिक, युवा छात्र, बेरोजगार या फिर आम नागरिक हो। ऐसे में आप सभी के हक की आवाज़ उठाने, जन समस्याओं को ईमानदारी से निराकरण के लिए आपके प्रदेश में एक नवीन राजनीतिक पार्टी इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का गठन हुआ है, जो हर वक्त हर कदम पर आप सभी प्रदेश वासियों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर है। लेकिन यह तभी संभव है जब आप सभी तन मन से हमारा साथ दें और आने वाले समय में हम सभी नागरिकों की एकता की मिसाल बनें। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से जुड़ें एवं इस नेक काम में अपनी भागीदार सुनिश्चित करें और अपने विचार से हमें अवगत करायें. मध्य प्रदेश में नवीन विकल्प के रूप में आप अपनी सहभागिता से आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के समय अपनी विधानसभा क्षेत्र से इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का नेतृत्व कर मध्य प्रदेश में परिवर्तन लायेंगे।
“जहाँ चाह वहाँ राह” ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं पंडित पुरुषोत्तम तिवारी जी पर। जी हां “पंडित पुरुषोत्तम तिवारी” ये वही शख्सियत हैं, जिन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना के साथ भारत की राजनीति में कदम रखा है। वैसे तिवारी जी की राजनीतिक सफर की बात की जाएं तो इसकी शुरुआत उन्होंने इमरजेंसी के बाद सभी विपक्षी पार्टियों को मिलाकर बनी जनता पार्टी से जबलपुर पश्चिम विधानसभा के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में की थी। इन्हें बीजेपी के साथ जबलपुर युवा मोर्चा के महामंत्री के रूप में भी कार्य करने का मौका मिला। पंडित पुरुषोत्तम तिवारी राजनीति के साथ साथ पत्रकारिता में भी काफी रुचि रखते हैं, यही वजह है कि उन्होंने झलक पत्रिका के साथ साथ सहकारी समिति की एक पत्रिका सहित कई अन्य पत्र, पत्रिकाओं का सम्पादन कार्य भी किया। सर्व ब्राह्मण महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रहते हुए तिवारी जी ने ब्राह्मणों के कुलगौरव भगवान परशुराम जी की जबलपुर में शोभायात्रा की शुरुआत की, इससे पहले भगवान परशुराम की ऐसी कोई शोभायात्रा देश में कहीं नहीं निकाली जाती थी। आज भगवान परशुराम की शोभायात्रा पूरे भारत वर्ष में निकाली जाती है। तो यहाँ यह कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगा कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा की शुरुआत का श्रेय पंडित पुरूषोत्तम तिवारी जी को ही जाता है।
पुरुषोत्तम तिवारी का जन्म 29 जुलाई 1958 को जबलपुर में हुआ। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद वर्ष 1980 में नगर निगम जबलपुर में तिवारी जी ने सर्विस ज्वाइन की। नगर निगम की सर्विस के कारण राजनीतिक सक्रियता कम हो गयी, लेकिन यह तो सर्वविदित है कि राजनीति की प्रथम पाठशाला ही नगर निगम है, तो फिर क्या था तिवारी जी को भी राजनीति की बारीकियां सीखने का मौका मिल गया। नगर निगम में 40 वर्ष की सेवा उपरांत वर्ष 2020 में पंडित पुरुषोत्तम तिवारी जी सेवा निवृत्त हो गए। रिटायर होने के बाद एक बार फिर से तिवारी जी के अंदर की राजनीतिक रूचि सक्रिय होने को आतुर हो उठी। रिटायरमेंट के बाद सर्वप्रथम तिवारी जी ने CIN न्यूज़ नेटवर्क के नाम से अपना एक यूट्यूब न्यूज चैनल बनाया, जिसके वर्तमान में डेढ़ लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। अब उन्हें राजनीति में भी कुछ करना था, तो उम्र के इस पड़ाव पर किसी राजनीतिक दल में शामिल होकर पुराने और बड़े नेताओं के आगे पीछे घूमना, स्वतंत्र प्रवृत्ति वाले तिवारी जी को रास न आया। वैसे भी तिवारी जी का मानना है कि आज कल राजनीतिक दलों में नए लोगों को अपनी जगह बना पाना बिल्कुल असंभव सा है, तो बस यहीं से शुरुआत होती है एक नए राजनीतिक दल के गठन की।
छोटे से छोटे व्यक्ति को राजनीति में मौका मिले इसी उद्देश्य के साथ पंडित पुरुषोत्तम तिवारी जी ने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की स्थापना 4 सितंबर 2022 को की। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि के चलते तिवारी जी ने वर्ष 2023 में पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर) के शिव महापुराण कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई। बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया, लेकिन तत्कालीन सरकार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मिली। कार्यक्रम आयोजन को अनुमति न मिलने को तिवारी जी ने राजनीति से प्रेरित बताया। किसी भी अच्छे काम की शुरुआत में बाधाएं तो आती ही हैं, ये मानकर तिवारी जी आगे बढ़े और दोगुने उत्साह के साथ अपने राजनीतिक दल के प्रचार प्रसार में लग गए। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी जी के मार्गदर्शन में पार्टी ने अपना पहला चुनाव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 लड़ा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारियों में जुट गई है।

हमारे वादे

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी पंडित पुरुषोत्तम तिवारी जिन्होंने सरकार का विकल्प राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए संपूर्ण ताकत के साथ जनता के पक्ष को जनता के सामने रखा है, जिसका नाम है इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी, यह पार्टी नहीं है यह विश्वास है कि हमारा और हमारे परिवार के साथ देश का विकास हो इसके साथ ही “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय वसुंधरा कुटुंब” की श्रेणी के साथ हम पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। पंडित पुरुषोत्तम तिवारी जी ने संपूर्ण सात विकल्पों को क्रांति के रूप में लिया है, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, संस्कृत, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति के समस्त तत्वों को पंक्तिबद्ध रखकर देश के विकास के लिए एक नई दिशा का विकल्प खोजा है।
नई दिशा की ओर नए विकास की यात्रा का नया विकल्प इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी है, जिसने इस लोकतंत्र के महायज्ञ में गुब्बारा चिन्ह को अपना सूचक बनाया है। इस पार्टी के तहत पंडित पुरुषोत्तम तिवारी की परिकल्पना है कि देश को समृद्ध शिक्षित और संपन्न बनाया जाए। ऐसे में आप सभी से निवेदन है कि इस परिकल्पना में हमारा साथ दें और आपकी अपनी पार्टी इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के गुब्बारे चुनाव चिन्ह का चयन करें। अब आपके हाथ में भाजपा-कांग्रेस का सही विकल्प और मजबूत पार्टी इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी है।